एशिया महाद्वीप के 25+ रोचक तथ्य | Asia Mahadeep in Hindi

Asia Mahadeep in Hindi ( Asia Continent in Hindi ) –पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी ईकाई को महाद्वीप कहते हैं. एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप की बहुत सारी विशेषताएं हैं. कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ हैं. Asia Continent ( Asia Mahadeep ) अपने में कुछ विशाल खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लम्बी नदियों को समेटें हैं.
सम्पूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र सात महाद्वीपों में बाँटा गया हैं –
एशिया | Asia
यूरोप | Europe
उत्तरी अमेरिका | North America
दक्षिणी अमेरिका | South America
अफ़्रीका | Africa
आस्ट्रेलिया | Australia
अन्टार्कटिका | Antarctica
Interesting Facts about Asia Mahadeep in Hindi एशिया महाद्वीप के बारें में रोचक तथ्य हिंदी में
  1. “एशिया” शब्द की उत्पत्ति “हिब्रू” भाषा के “आसु” से हुई हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से हैं.
  2. इस महाद्वीप पर विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती हैं. यह सार्वधिक जनसँख्या वाला महाद्वीप हैं. पूरे विश्व की 30% धरती के साथ एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप भी हैं.
  3. एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट (8850 मी.) हैं, जो नेपाल में स्थित हैं, जहाँ इसे सागरमाथा के नाम से जानते हैं.
  4. इस महाद्वीप में विश्व का सार्वधिक डाकघर वाला देश भारत ( India ) हैं.
  5. एशिया में विश्व का सार्वधिक समाचारपत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग (Hongkong) हैं.
  6. पूरे विश्व में उपजाएँ गये चावल का 90% उपयोग एशिया में ही कर लिया जाता हैं.
  7. दुनिया की दस सबसे ऊँची इमारतों में से नौ एशिया में हैं.
  8. एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म खडगपुर (पश्चिम बंगाल) भारत में स्थित हैं.
  9. एशिया महाद्वीप में विश्व का सार्वधिक वर्षा वाला क्षेत्र मावसिनराम (11,405 मि. मी.) मेघालय, भारत में हैं. इससे पहले चेरापूंजी सर्वधिक वर्षा वाला स्थान था.
  10. एशिया इकलौता ऐसा महाद्वीप हैं, जिसकी सीमाएं दो महाद्वीपों (अफ़्रीका और यूरोप) से जुडी हुई हैं
  11. विश्व का सर्वधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार हैं, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत हैं.
  12. एशिया में विश्व का सबे ऊँचा पठार “पामीर” हैं, जिसकी ऊँचाई 4,875 मी. हैं. इसी कारण पामीर को “विश्व की छत ( Roof of the World )” कहते हैं.
  13. एशिया में विश्व का सार्वधिक जनसँख्या वाला देश चीन (China) हैं.
  14. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव ( Maldives ) हैं.
  15. एशिया में विश्व का सर्वधिक जनसँख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर ( Singapore ) हैं.
  16. एशिया में सार्वधिक जल-विद्युत का विकास “जापान ( Japan )” में हुआ हैं.
  17. एशिया का सबसे गर्म नगर “जैकोबाबाद” (पाकिस्तान ‘Pakistan’) में हैं.
  18. विश्व में सिचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में हैं.
  19. एशिया में विश्व का सार्वधिक जलयान वाला देश जापान हैं.
  20. एशिया महाद्वीप में स्थित चीन विश्व का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश हैं.
  21. म्यांमार अपने सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं.
  22. विश्व की सबसे गहरी झील “बैकाल झील” (धरातल से 1940 मी. गहरा और समुन्द्र तल से 1485 मी. गहरा) एशिया में ही स्थित हैं.
  23. एशिया में विश्व की सबसे अधिक उंचाई पर स्थित खारे पानी की झील “पैंगाग झील” (4,267 मी ऊँचा) लद्दाख व तिब्बत में स्थित हैं.
  24. एशिया में सार्वधिक जूट और गन्ना उत्पादक देश क्रमशः – भारत एवं बांग्लादेश हैं.
  25. एशिया में विश्व का सार्वधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश “थाईलैंड ( Thailand )” हैं.
  26. एशिया में सार्वधिक टिन उत्पादक देश मलेशिया ( Malaysia ) हैं.
Asia Mahadeep Ke Desh | एशिया महाद्वीप के देश
एशिया के 50 देश हैं. जो इस प्रकार हैं
  1. अफगानिस्तान
  2. अर्मेनिआ
  3. अज़रबैजान
  4. बहरीन
  5. बांग्लादेश
  6. भूटान
  7. ब्रूनेई
  8. कंबोडिया
  9. चीन
  10. सायप्रस
  11. जॉर्जिया
  12. इंडिया (भारत)
  13. इंडोनेशिया
  14. ईरान
  15. इराक
  16. इजराइल
  17. जापान
  18. जॉर्डन
  19. कजाखस्तान
  20. कुवैत
  21. किर्ग़िज़स्तान
  22. लाओस
  23. लेबनान
  24. मलेशिया
  25. मालदीव्स
  26. मंगोलिया
  27. म्यांमार (बर्मा )
  28. नेपाल
  29. नार्थ कोरिया
  30. ओमान
  31. पाकिस्तान
  32. पलेस्टाइन
  33. फिलीपींस
  34. क़तर
  35. रूस
  36. सऊदी अरबिया
  37. सिंगापुर
  38. साउथ कोरिया
  39. श्री लंका
  40. सीरिया
  41. ताइवान
  42. ताजीकिस्तान
  43. थाईलैंड
  44. तिमोर-लिस्ट
  45. टर्की
  46. तुर्कमेनिस्तान
  47. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE)
  48. उज़्बेकिस्तान
  49. वियतनाम
  50. यमन
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post