हमारे देश में ऐसें कई इंजीनियरिंग कॉलेज है जिनका नाम सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी है। अभी हाल ही में शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा एक सूचि जारी की गई है जिसमें देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताया गया है। ये सूचि दिल्ली में एक प्रेस कॉनफ्रेंस द्वारा जारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इन टॉप-10 शिक्षण संस्थानों को तकनीकी क्षेत्र के बेस्ट 3000 संस्थानों में से चुना गया है। इन टॉप-10 संस्थानों का चयन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा किया गया है। इस टॉप-10 की लिस्ट में टॉप-7 पर आईआईटीज का कब्जा है। तो आइये जानते है देश के टॉप 10 इंजीनिरिंग कॉलेजों के बारे में-
1.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
 |
Top Engineering calleges of india |
मद्रास को इस लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है। आईआईटी मद्रास का निर्माण 1959 में किया गया था। यह सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के उच्चतम शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
2.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
 |
Top Engineering calleges of india |
बॉम्बे को इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा गया है। आईआईटी बॉम्बे का निर्माण 1958 में किया गया था। आईआई बॉम्बे से कई शख्सियत निकली है जिन्होंने हर फिल्ड में देश का नाम रोशन किया है।
3.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
 |
Top Engineering calleges of india |
खड़गपुर को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा गया है। यह सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है जिसका निर्माण 1951 में किया गया था।
4.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
 |
Top Engineering calleges of india |
दिल्ली को इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा गया है। आईआईटी दिल्ली का निर्माण 1961 में किया गया था। तब से लेकर अब तक आईआईटी दिल्ली देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होता रहा है।
5.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
 |
Top Engineering calleges of india |
कानपुर को इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल किया गया है। आईआईटी कानपुर की स्थापना 1959 में की गई थी।
6.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की
 |
Top Engineering calleges of india |
रूड़की को इस लिस्ट में छठवें नंबर पर शामिल किया गया है। आईआईटी रूड़की का नाम सबसे पहले कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग एट रूड़की (1847-1853) था। इसके बाद इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनिरिंग (1853-1948) फिर यूनिवर्सिटी ऑफ रूड़की (1948-2001) हुआ। 2001 में इसका नाम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की रखा गया जो कि इसका वर्तमान स्वरूप है।
7.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवाहाटी
 |
Top Engineering calleges of india |
गोवाहाटी को इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह सांतवा आईआईटी संस्थान है। आईआईटी गोवाहाटी की स्थापना 1994 में की गई थी।
8.अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
 |
Top Engineering calleges of india |
अन्ना यूनिवर्सिटी को इस लिस्ट में आंठवें स्थान पर रखा गया है। यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी का निर्माण 1978 में किया गया था।
9.जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
 |
Top Engineering calleges of india |
कोलकाता स्थित जादवपूर यूनिवर्सिटी को इस लिस्ट में नौवें स्थान पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1955 में की गई थी।
10.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
 |
Top Engineering calleges of india |
आईआईटी हैदराबाद को इस लिस्ट में दसवें स्थान पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह आंठवा आईआईटी संस्थान है। इसकी स्थापना 2008 में की गई थी।