जल्द गोरापन पाने के 5 आसान उपाय | Tips For Get Fairer Skin

Hello दोस्तों,गोरा रंग किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन कई बार वातावरण, धूप, प्रदूषण, देखभाल न मिल पाने के कारण आपका रंग गहरा होता जाता है और खूबसूरत त्वचा इस परत के नीचे छुप जाती है। लेकिन इसका भी रास्ता है, सप्ताह भर में पाया जा सकता है गोरा रंग...जानें कैसे
Tips For Get Fairer Skin In Hindi
 1. नींबू - नींबू आपके रंग को हल्का करने और गहराई तक सफाई करने में बेहद मददगार है। यह आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी हटाकर बेदाग बना सकता है। नींबू के रस को बेसन या फिर खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क देखें।

2. हल्दी - हल्दी का प्रयोग सदियों से रूप निखारने के प्राकृतिक तरीके के रूप में किया जाता है। इसे कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपका रंग निखर आएगा।

3. बेसन - बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।

4. चंदन पाउडर - चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन।

5. चारौली - चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है। 

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी पसंद आई हेतो इस पोस्ट को अपने मित्रो के साथ शेयर जरुर करे और कमेंट में अपना सवाल और सुजाव जरुर दे! और हमारे साथ इसी तरह बने रहे यहाँ आपको अन्य कई तरह की जानकारी प्राप्त होगी!
आपका अमूल्य समय देने के किये धन्यवाद्!

1 Comments

  1. Garmi me kala hone se kaise bache iske upaay bataye hinditipszone.com

    ReplyDelete
Post a Comment
Previous Post Next Post