Essay on tourist place in hindi, 10 historical places in karnataka in hindi 2019, historical places in india in hindi, tourist places in india in hindi 2019, historical places information in hindi 2019.
![]() |
Beautiful Tourist Places In India |
भारत एक खुबसूरत देश है जिसका इतिहास काफी पुराना है। भारत में घूमने के लिए देश –विदेश से लोग आते हैं, दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है। भारत कम बजट में अच्छी यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा देश है क्योंकि भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते और सुंदर हैं। भारत में पर्यटन उद्योग अपने किलों और महलों के लिए बेहद लोकप्रिय है, जिसकी वजह से भारत दुनिया से सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों में से एक है। अगर आप योग के माध्यम से खुद को खोजना चाहते हैं तो हिमालय के पहाड़ों में खुद को जानने, प्राचीन मंदिरों से मंत्रमुग्ध होने के लिए दुनिया के सबसे खास देश भारत की यात्रा कर सकते हैं। भारत देश में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल और कई ऐसी जगहें हैं जो हारियाली और अद्भुत जंगलों से भरपूर हैं। अगर आप भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें, इसमें हमने भारत की 50 सबसे खास घूमने की जगहों के बारे में बताया है।
आइये आपको यात्रा कराते हैं भारतीय पर्यटन स्थल के उन खास स्थानों की जो भारत में रहने वाले और भारत घूमने आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं।
1. भारत में घूमने की जगह हिमाचल प्रदेश – Himachal Pradesh Tourist Places In India In Hindi
हिमाचल प्रदेश राज्य भारत का सबसे प्रमुख पर्यटन राज्य है। यहां की असीम सुंदरता और आकर्षण यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करती है। हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए कुल्लू, मनाली, चंबा और शिमला जैसे कई पर्यटन स्थल है जिनकी वजह से इसे धरती पर स्वर्ग माना जाता है। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले यात्रियों को एक अलग तरह की शांति प्रदान करती है।
2. भारत में दर्शनीय स्थल ताजमहल आगरा – Taj Mahal Agra Tourist Places In India In Hindi
ताजमहल का नाम भारत के सबसे ज्यादा देखे जानें वाले पर्यटक स्थलों की लिस्ट में सबसे पहले आता है। ताजमहल भारत के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर एक हाथी दांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है, जिसको यहां के मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1632 में अपनी सबसे पसंदीदा पत्नी मुमताज़ महल की कब्र के रूप में बनाया गया था। आपको बता दें कि ताजमहल एक ऐसी संरचना है जिसका रंग दिन के समय के साथ बदलता रहता है।
3. भारत में घूमने की जगह लेह लद्दाख पर्यटन – Leh Ladakh Tourist Places In India In Hindi
लेह लद्दाख भारत का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने आकर्षण, शानदार परिदृश्य, अद्भुत लोगों और संस्कृति की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। लद्दाख को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यह अपने प्राकृतिक दृश्यों से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है।
4. भारत में दर्शनीय स्थल स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश – Spiti Valley Himachal Pradesh In Hindi
स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में उच्च हिमालय में स्थित एक ठंडी रेगिस्तान की पहाड़ी घाटी है। जिसके नाम “स्पीति” का अर्थ है “द मिडिल लैंड”, इसका मतलब है तिब्बत और भारत के बीच की भूमि। आपको बता दें कि स्पीति घाटी समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
5. भारत में घूमने की जगह कश्मीर घाटी, जम्मू और कश्मीर – Kashmir Valley, Jammu And Kashmir In Hindi
कश्मीर घाटी भारत में एक सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है जहां पर हमेशा अपने सदाबहार परिदृश्य और बर्फ से भरे पहाड़ों के देखने को मिलते हैं। कश्मीर की यात्रा हर प्रकृति प्रेमी को अपनी घूमे जाने वाले पर्यटक स्थलों की लिस्ट में सबसे पहले रखना चाहिए। अगर आप कश्मीर घाटी की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां जाने का सही समय मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच है।
6. भारत में दर्शनीय स्थल माउंट आबू राजस्थान- Mount Abu Rajasthan Tourist Places In India In Hindi
भारत के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन और एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है, माउंट आबू गर्मियों के मौसम में घूमने की एक बेहद शानदार जगह है। माउंट आबू में जैन दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के कुछ देखने बहुत अच्छी जगह है।
7. भारत में घूमने की जगह अंबर पैलेस – Amber Palace Tourist Places In India In Hindi
आमेर किला भारत राजस्थान राज्य में स्थित आकर्षक एक किला है, जो भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है। आमेर 20194 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र वाला एक शहर है, जो राजस्थान की राजधानी जयपुर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ी पर स्ठित यह किला जयपुर में प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। आपको बता दें कि किले को बनाने के लिए ज्यादातर लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का उपयोग करके किया गया था।
8. भारत में दर्शनीय स्थल ऋषिकेश – Rishikesh Tourist Places In India In Hindi
ऋषिकेश भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है जो हरिद्वार से 24 किमी की दूरी पर स्थित है। हिमालय निचले भागों में स्थित ऋषिकेश काफी प्रभावशाली है क्योंकि यह चारों ओर हरे-भरे वातावरण और सुंदर वातावरण से घिरा हुआ है। यहाँ पर पर्यटकों के लिए लक्ष्मण झूला, हरिद्वार, शिवपुरी, नीलकंठ महादेव मंदिर, परमार्थ निकेतन, नीलकंठ महादेव मंदिर, राम झूला, त्रिवेणी घाट, वशिष्ठ गुफ़ा जैसे कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं।
9. भारत में दर्शनीय स्थल हवा महल – Hawa Mahal Tourist Places In India In Hindi
हवा महल भारत के जयपुर में स्थित एक ऐसा महल है जिसका निर्माण लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से किया गया है। भारत में दर्शनीय स्थलों में इसका विशेष स्थान है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह के पोते महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 में किया था।
10. भारत में घूमने की जगह श्रीनगर पर्यटन – Srinagar Tourist Places In India In Hindi
भारत में घूमने की जगह के लिए मशहूर श्रीनगर को इसके प्रसिद्ध रूप ‘हेवन ऑन अर्थ’ के नाम से भी जाना जाता है, श्रीनगर का हर भाग पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, झेलम नदी के तट पर स्थित, और जो सुखद जलवायु के लिए जाना जाता है।
11. भारत की सबसे खूबसूरत जगह गोवा – Goa Tourist Places In India In Hindi
भारत की सबसे खूबसूरत जगह गोवा भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि इस राज्य में समुद्र तट, मंडोवी नदी पर क्रूज, एक जीवंत नाइटलाइफ़, चर्च और स्मारकों के दौरे, पूर्ववर्ती पुर्तगाली संस्कृति के अलावा देखने को बहुत कुछ है। गोवा, भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों की सूचि में शीर्ष पर आता है। गोवा अपने शानदार समुद्र तटों, पुर्तगाली चर्चों, हिंदू मंदिरों और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए भी प्रसिद्ध है।
12. भारत में पर्यटन स्थल लाल किला – Red Fort Tourist Places In India In Hindi
लाल किला भारत में दिल्ली शहर का एक ऐतिहासिक किला है जो चांदनी चौक में नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली के केंद्र में स्थित है। बता दें कि इस किले पर 1856 तक लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का मुख्य निवास था।