Hinditipszone.com | चुनाव आयोग (Election Commission) ने रविवार को बहुप्रतीक्षित 17वीं लोकसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होगा और मतों की गिनती 23 मई को होगी। कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव होेंगे। पहले चरण का मतदान 18 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। कर्नाटक भारत के दक्षिणी हिस्सा में स्थित राज्य है। यहां पर लोकसभा की कुल सीटें 28 है। 2014 में यहा पर एक चरण में मतदान संपन्न कराया गया था। यहां की मुख्य राजनीतिक पार्टियां हैं- भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस और देवगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर)।
![]() |
Lok Sabha Election 2019: Lok Sabha Elections 2019 Schedule |
2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने के बाद पहले येदियुरप्पा की अगुवाई में बीजेपी ने सरकार बनाई। लेकिन, वह विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर सके। जबकि, जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन में राज्य में सरकार बनाई गई है और राज्य के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी हैं।
इसे भी पढ़े : Lok Sabha Election 2019 Date In Rajasthan In Hindi | लोकसभा चुनाव
18 अप्रैल 2019 को कर्नाटक में होने वाले लोकसभा सिट पर चुनाव
- बेंगलुरु केन्द्रीय
- बेंगलुरु उत्तर
- बेंगलुरु ग्रामीण
- चामराजनगर
- चिकबलपुर
- चित्रदुर्ग
- दक्षिण कन्नड़
- हसन
- कोलार
- मांड्या
- मैसूर
- तुमकुर
- उदुपी चिकमगलूर
- बेंगलुरु दक्षिण
23 अप्रैल को कर्नाटक में होने वाले लोकसभा सीटो पर चुनाव
- बागलकोट 23 अप्रैल
- बेलगाम 23 अप्रैल
- बेल्लारी 23 अप्रैल
- बीदर 23 अप्रैल
- बीजापुर 23 अप्रैल
- चिक्कोडी 23 अप्रैल
- दावनगेरे 23 अप्रैल
- धारवाड़ 23 अप्रैल
- गुलबर्ग 23 अप्रैल
- हावेरी 23 अप्रैल
- कोप्पल 23 अप्रैल
- रायचूर 23 अप्रैल
- शिमोगा 23 अप्रैल
- उत्तर कन्नड़ 23 अप्रैल
बीते आम चुनाव में कर्नाटक में कब कहां हुई थी वोटिंग
चुनावी दृष्टि से दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक में 2014 में एक ही चरण में मतदान हुआ था। सूबे की सभी 28 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। तब कर्नाटक में 44,694,658 वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
इसे भी पढ़े :Maharashtra Lok Sabha Election 2019 | जानिए किस प्रकार है महाराष्ट्र में 4 चरणों में वोटिंग
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने मित्रो के साथ शेयर जरुर करे..
आपका अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद् !